मुर्गी के दाने की आड़ में इस चीज की तस्करी! लावारिस ट्रक ने खोले राज
पूर्वी उत्तर प्रदेश के चंदौली में पुलिस ने भारी मात्रा में प्रतिबंधित कोडीन कफ सिरप बरामद किया है, जिसे ट्रक में मुर्गी के दाने की
पूर्वी उत्तर प्रदेश के चंदौली में पुलिस ने भारी मात्रा में प्रतिबंधित कोडीन कफ सिरप बरामद किया है, जिसे ट्रक में मुर्गी के दाने की बोरियों के बीच छिपाकर रखा गया था. पुलिस ने इस मामले में 7200 शीशी प्रतिबंधित कोडीन कफ सिरप बरामद किया है, जिसकी कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है. मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
