1 महीने से मोर्चरी में महिला का शव, अब गोद लिया बेटा करेगा दाह संस्कार
कलकत्ता हाईकोर्ट ने गोद लिए बेटे को महिला कृष्णा घोष के शव का तुरंत दाह संस्कार करने की अनुमति दी है. महिला का शव एक
कलकत्ता हाईकोर्ट ने गोद लिए बेटे को महिला कृष्णा घोष के शव का तुरंत दाह संस्कार करने की अनुमति दी है. महिला का शव एक महीने से अस्पताल के मोर्चरी में पड़ा था क्योंकि परिवार के सदस्यों के बीच संपत्ति और अधिकारों को लेकर विवाद चल रहा था. हालांकि कोर्ट ने साफ किया कि दाह संस्कार की अनुमति देने का मतलब संपत्ति पर अधिकार देना नहीं है.
