'Milky Body चलेगा, हिंदी से दिक्कत क्यों?' अन्नू कपूर ने छेड़ी नई बहस
जाने-माने एक्टर अन्नू कपूर ने एक बार फिर तमन्ना भाटिया के बारे में अपने विवादित 'दूधिया बदन' वाले कमेंट का बचाव किया है. हाल ही
जाने-माने एक्टर अन्नू कपूर ने एक बार फिर तमन्ना भाटिया के बारे में अपने विवादित 'दूधिया बदन' वाले कमेंट का बचाव किया है. हाल ही में एक इंटरव्यू में रिएक्शन पर बात करते हुए, उन्होंने उन आरोपों को खारिज कर दिया कि उनके शब्द महिलाओं से नफरत करने वाले या किसी चीज को ऑब्जेक्टिफाई करने वाले थे. उन्होंने तर्क दिया कि भारतीय ऐसे कमेंट्स को अब भी कॉलोनियल सोच से देखते हैं और जोर देकर कहा कि उनका कभी भी महिलाओं का अपमान करने का इरादा नहीं था.
