ईरान के 'दोस्त' पर भड़का पाकिस्तान, PM शरीफ बोले- हम सऊदी के साथ हैं
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने लाल सागर में सऊदी तेल टैंकरों पर हूती विद्रोहियों के हमले की कड़ी निंदा की है. उन्होंने इस हमले
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने लाल सागर में सऊदी तेल टैंकरों पर हूती विद्रोहियों के हमले की कड़ी निंदा की है. उन्होंने इस हमले को अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन और क्षेत्रीय शांति के लिए खतरा बताया. पीएम शहबाज ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से फोन पर बातचीत की और उन्हें भरोसा दिलाया कि पाकिस्तान सऊदी अरब के साथ खड़ा है.
