Lucknow, India

चेन्नई बार विवाद: कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, 18 वर्षीय युवती की मौत; तीन गिरफ्तार

Published 31 May 2026 · india

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में एक निजी बार में शुरू हुआ मामूली विवाद सड़क पर हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि युवकों के एक समूह ने कार से दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी, जिससे 18 वर्षीय युवती की मौत हो गई, जबकि उसकी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में एक निजी बार में शुरू हुआ मामूली विवाद सड़क पर हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि युवकों के एक समूह ने कार से दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी, जिससे 18 वर्षीय युवती की मौत हो गई, जबकि उसकी नाबालिग दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों बालामुरुगन (21), जोशवा (19) और किशोर कुमार (19) को गिरफ्तार किया है।

मृतक युवती की पहचान यांसी (18) के रूप में हुई है, जो श्रीलंकाई शरणार्थी परिवार से थी और विलुप्पुरम जिले में रहती थी। बार में शुरू हुआ विवाद पुलिस के अनुसार, यांसी अपने दोस्तों के साथ एक निजी बार में डांस कर रही थी। इसी दौरान वहां मौजूद दूसरे समूह के युवकों के साथ कहासुनी हो गई। स्थिति बिगड़ने पर बाउंसरों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया।

हालांकि, बार के बाहर भी दोनों पक्षों के बीच तनाव जारी रहा। बाउंसरों ने दोनों समूहों को वहां से जाने के लिए कहा। बाद में यांसी और उसकी दोस्त स्कूटी से जा रही थीं, तभी उन्होंने कथित तौर पर विरोधी समूह को कार में देखा। खबरें और भी पत्थरबाजी के बाद पीछा कर मारी टक्कर पुलिस का कहना है कि यांसी के दोस्तों ने कथित रूप से कार पर पत्थर फेंके।

इससे गुस्साए युवकों ने कार से स्कूटी का पीछा किया और उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि यांसी सड़क पर गिर गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

Read full story on TheBriefWire

Loading…