'...हर चुनौती से टकरा जाएंगे', राज्यसभा में खड़गे ने पढ़ी कविता, भड़के रिजिजू
संसद के चालू मॉनसून सत्र के चौथे दिन गुरुवार को भी दोनों सदनों की कार्यवाही जोरदार हंगामे की भेंट चढ़ गई. लोकसभा की कार्यवाही पहले
संसद के चालू मॉनसून सत्र के चौथे दिन गुरुवार को भी दोनों सदनों की कार्यवाही जोरदार हंगामे की भेंट चढ़ गई. लोकसभा की कार्यवाही पहले 12 फिर दो और बाद में दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई. वहीं, राज्यसभा की कार्यवाही पहले 12, फिर 2, फिर 3 और फिर दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई. राज्यसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित होने से पहले विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कविता पढ़कर विरोध जाहिर किया, जिस पर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू भड़क गए.
