प्यार, बदला और दो हत्याएं... डबल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद
शाहजहांपुर में प्रेम प्रसंग से शुरू हुई दुश्मनी ने दो परिवारों को तबाह कर दिया. पहले पूर्व पति ने पत्नी के प्रेमी की हत्या कर
शाहजहांपुर में प्रेम प्रसंग से शुरू हुई दुश्मनी ने दो परिवारों को तबाह कर दिया. पहले पूर्व पति ने पत्नी के प्रेमी की हत्या कर दी, फिर बदला लेने के लिए प्रेमी के भाइयों ने महिला की जान ले ली और झूठा आरोप दूसरे पक्ष पर मढ़ दिया. अब कोर्ट ने पूरे घटनाक्रम की परतें खोलते हुए 6 दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है.
