'कनॉट प्लेस में शाम 6.30 तक बंद करें दुकानें-रेस्टोरेंट', NDMC की व्यापारियों को हिदायत
सर्कुलर के मुताबिक, NDMC के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन की ओर से टेलीफोन पर दी गई सलाह के बाद यह निर्देश जारी किया गया है
सर्कुलर के मुताबिक, NDMC के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन की ओर से टेलीफोन पर दी गई सलाह के बाद यह निर्देश जारी किया गया है. इसमें कहा गया है कि कनॉट प्लेस के आसपास की मौजूदा स्थिति को देखते हुए सभी दुकानें और प्रतिष्ठान, जिनमें कार्यालय और रेस्टोरेंट भी शामिल हैं, 23 जुलाई को शाम 6.30 बजे तक बंद कर दिए जाएं.