RCB लगातार दूसरी बार IPL की विजेता: सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार ने दी बधाई, पढ़ें नेताओं की प्रतिक्रिया
Tonight, Bengaluru rises again as champions! ಈ ಸಲವೂ ಕಪ್ ನಮ್ದೇ ⭐️⭐️ RCB has created history by clinching a second consecutive IPL title. With grit, composure, and the heart of true champions, the team has once again made Bengaluru proud. Congratulations to RCB on winning their second IPL trophy back to
Tonight, Bengaluru rises again as champions! ಈ ಸಲವೂ ಕಪ್ ನಮ್ದೇ ⭐️⭐️ RCB has created history by clinching a second consecutive IPL title. With grit, composure, and the heart of true champions, the team has once again made Bengaluru proud. Congratulations to RCB on winning their second IPL trophy back to back! 🏆🏆 What a run.#RCB #IPL2026 pic.twitter.com/5sNKhic3Hi — Priyank Kharge / ಪ್ರಿಯಾಂಕ್ ಖರ್ಗೆ (@PriyankKharge) May 31, 2026 हालांकि शिवकुमार ने आईपीएल फाइनल के आयोजन स्थल को लेकर नाराजगी भी जताई। उन्होंने कहा कि फाइनल मुकाबला बंगलूरू में होना चाहिए था, लेकिन इसे गुजरात में आयोजित किया गया। उनके अनुसार यह कर्नाटक के साथ अन्याय है और इसके पीछे राजनीतिक कारण हो सकते हैं।
हालांकि उन्होंने इस मुद्दे पर ज्यादा टिप्पणी करने से इनकार किया। सोशल मीडिया मंच एक्स पर किए गए अपने पोस्ट में शिवकुमार ने कहा कि आरसीबी ने लगातार दूसरी बार खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने कहा कि टीम ने धैर्य, जुझारूपन और चैंपियन जैसी मानसिकता के साथ शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने खिलाड़ियों, कोचों, सहयोगी स्टाफ और उन लाखों प्रशंसकों को बधाई दी, जिन्होंने पूरे सीजन टीम का साथ दिया।वहीं, निवर्तमान मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भी आरसीबी की जीत को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि पूरे टूर्नामेंट में टीम ने निडर और आक्रामक क्रिकेट खेली, जिसका विरोधी टीमों के पास कोई जवाब नहीं था। उनके मुताबिक यह जीत पूरी टीम के सामूहिक प्रयास का नतीजा है और इससे आरसीबी समर्थकों के घरों में जश्न का माहौल बन गया है।
सिद्धारमैया ने प्रशंसकों से जीत का जश्न मनाते समय सावधानी बरतने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि राज्य पुलिस ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कुछ दिशा-निर्देश जारी किए हैं और सभी लोगों को उनका पालन करना चाहिए, ताकि उत्सव सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जा सके।यह अपील 2025 में आरसीबी की पहली आईपीएल जीत के बाद बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ की घटना को देखते हुए की गई है, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई थी और 50 से अधिक लोग घायल हुए थे।गौरतलब है कि आरसीबी ने 2025 में 18 साल का इंतजार खत्म करते हुए अपना पहला आईपीएल खिताब जीता था।
अब 2026 में लगातार दूसरी बार चैंपियन बनकर टीम ने अपनी सफलता की कहानी को और मजबूत कर दिया है। आरसीबी की इस जीत के बाद बंगलूरू समेत पूरे कर्नाटक में खुशी की लहर है और प्रशंसक अपनी टीम की लगातार दूसरी आईपीएल ट्रॉफी का जमकर जश्न मना रहे हैं। वहीं, राज्य सरकार में मंत्री प्रियांक खरगे ने भी टीम को बधाई दी और इसे टीम की शानदार उपलब्धि बताया।
