Bengaluru: बंगलूरू में पीजी में संदिग्ध एलपीजी सिलेंडर विस्फोट, पश्चिम बंगाल के नौ प्रवासी श्रमिक झुलसे
पुलिस के अनुसार, यह घटना हेब्बागोडी थाना क्षेत्र के बोम्मासंद्रा स्थित एक पीजी में हुई। सभी श्रमिक बंगलूरू की एक इंजीनियरिंग कंपनी में कार्यरत हैं।
पुलिस के अनुसार, यह घटना हेब्बागोडी थाना क्षेत्र के बोम्मासंद्रा स्थित एक पीजी में हुई। सभी श्रमिक बंगलूरू की एक इंजीनियरिंग कंपनी में कार्यरत हैं।
घटना के समय वे नींद से अभी-अभी जागे थे। पुलिस ने बताया कि घटना के समय कमरे में मौजूद सभी नौ श्रमिक पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं।घायलों में छह श्रमिक 60 प्रतिशत से अधिक झुलस गए हैं।
उनका चंदापुरा के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने बताया कि घटना के सही कारण और घटनाक्रम का पता लगाने के लिए
जांच जारी है।