रेलवे ट्रैक पर अचानक आ गया शेर, ड्राइवर की सूझबूझ से बच गई जान
गुजरात के सासन गिर में कुछ सेकेंड की सतर्कता ने एक एशियाई शेर की जान बचा ली. वेरावल-जूनागढ़ पैसेंजर ट्रेन के सामने अचानक ट्रैक पर
गुजरात के सासन गिर में कुछ सेकेंड की सतर्कता ने एक एशियाई शेर की जान बचा ली. वेरावल-जूनागढ़ पैसेंजर ट्रेन के सामने अचानक ट्रैक पर शेर आ गया.
लोको पायलट ने देखा तो इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए. ट्रेन रुक गई, वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और फिर शेर सुरक्षित जंगल की
ओर लौट गया. रेलवे का कहना है कि ऐसी अलर्टनेस की वजह से ढाई साल में 300 से ज्यादा शेरों को ट्रेन की चपेट में
आने से बचाया जा चुका है.
