WTC फाइनल का शेड्यूल सामने आया, इस मैदान पर होगी खिताबी जंग
ICC (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल) ने पुष्टि की है कि वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के मौजूदा चक्र (2025-27) का फाइनल अगले साल 9 से 13 जून के
ICC (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल) ने पुष्टि की है कि वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के मौजूदा चक्र (2025-27) का फाइनल अगले साल 9 से 13 जून के दौरान लंदन के द ओवल मैदान पर होगा. यह दूसरा मौका होगा जब द ओवल डब्ल्यूटीसी फाइनल की मेजबानी करेगा. पहले के प्लान के मुताबिक वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के मौजूदा चक्र का फाइनल लॉर्ड्स में होना निर्धारित था, लेकिन अब वेन्यू को लॉर्ड्स से ओवल शिफ्ट कर दिया गया है.
