गड़बड़ गोला-बारूद से 62 करोड़ का नुकसान, धनुष प्रोजेक्ट पर भी उठे सवाल
संसद की पब्लिक अकाउंट्स कमिटी (PAC) ने एक बार फिर रक्षा मंत्रालय को कड़ी फटकार लगाई है. PAC की 49वीं रिपोर्ट (18वीं लोकसभा, 2026-27) में
संसद की पब्लिक अकाउंट्स कमिटी (PAC) ने एक बार फिर रक्षा मंत्रालय को कड़ी फटकार लगाई है. PAC की 49वीं रिपोर्ट (18वीं लोकसभा, 2026-27) में ऑर्डनेंस फैक्ट्री बड़माल द्वारा सेना को दिए गए गड़बड़ गोला-बारूद की जगह नए माल सप्लाई करने पर 62.10 करोड़ रुपये का नुकसान उजागर किया गया है. समिति ने आर्टिलरी गन्स की खरीद में दशकों की देरी को भी सेना की ऑपरेशनल तैयारी के लिए बड़ा खतरा बताया है.
