नीट पेपर लीक को लेकर नियम 267 के तहत ही चर्चा क्यों चाहता है विपक्ष?
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सड़क से संसद तक सियासी पारा हाई है. जंतर-मंतर पर जहां कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की अगुवाई में छात्र धरने पर
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सड़क से संसद तक सियासी पारा हाई है. जंतर-मंतर पर जहां कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की अगुवाई में छात्र धरने पर बैठे हैं, वहीं विपक्षी दलों ने संसद में सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. विपक्ष नीट पेपर लीक को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहा है. मॉनसून सत्र के शुरुआती तीन दिन की कार्यवाही हंगामे की भेंट चढ़ चुकी है और चौथे दिन भी कार्यवाही बार-बार बाधित हुई.
