'पहले आस्था पर प्रहार करते थे, आस्थावान बने घूम रहे', बोले CM योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में ₹995 करोड़ से अधिक लागत की 14 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया. इस अवसर पर जनसभा को
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में ₹995 करोड़ से अधिक लागत की 14 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया. इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने विपक्षी नेताओं पर सीधा हमला बोला. सीएम योगी ने कहा कि जो लोग पहले आस्था पर प्रहार करते थे, वे आज सबसे बड़े आस्थावान बनने का ठेका ले रहे हैं. उन्होंने याद दिलाया कि इन लोगों ने रामजन्मभूमि मंदिर निर्माण में बाधाएं खड़ी कीं, रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं और सुप्रीम कोर्ट में विरोध के लिए अधिवक्ता खड़े किए थे.
