PG में घुसकर फार्मेसी की छात्रा को मार डाला, बोल रहा था- शादी करो
भिलाई में रहने वाली 19 साल की फार्मेसी छात्रा ने जिस युवक से बात करना बंद किया, उसी ने उसकी जान ले ली. पुलिस का
भिलाई में रहने वाली 19 साल की फार्मेसी छात्रा ने जिस युवक से बात करना बंद किया, उसी ने उसकी जान ले ली. पुलिस का कहना है कि लड़की ने पहले शादी से इनकार किया, फिर उसका मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया था. इसके बाद आरोपी रायपुर से चाकू लेकर भिलाई पहुंचा, एक दिन रेकी की, लोकेशन जुटाई और फिर पीजी के कमरे में घुसकर महज चार मिनट में वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया.
