'हमें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, मिर्च स्प्रे किया और पत्थर भी मारे'... दिल्ली पुलिस कर्मियों की आपबीती
दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन और 'चलो संसद' मार्च के दौरान और उसके बाद हुई झड़पों को लेकर दिल्ली पुलिस ने विस्तार से अपना पक्ष
दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन और 'चलो संसद' मार्च के दौरान और उसके बाद हुई झड़पों को लेकर दिल्ली पुलिस ने विस्तार से अपना पक्ष रखा है. पुलिस अधिकारियों और जवानों का दावा है कि प्रदर्शन के दौरान कई जगहों पर हालात हिंसक हो गए, जिसमें पुलिसकर्मियों पर हमला किया गया, मिर्ची स्प्रे फेंका गया, पथराव हुआ और कुछ जवानों के साथ मारपीट और लूटपाट तक की गई.
