16 मेट्रो स्टेशन बंद होने से वकीलों की परेशानी सुप्रीम कोर्ट पहुंची, CJI बोले- जरूरत पड़ी तो करेंगे हस्तक्षेप
सुरक्षा कारणों की वजह से गुरुवार सुबह दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद कर दिए गए, जिसका सीधा असर सुप्रीम कोर्ट की कार्यवाही पर भी
सुरक्षा कारणों की वजह से गुरुवार सुबह दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद कर दिए गए, जिसका सीधा असर सुप्रीम कोर्ट की कार्यवाही पर भी पड़ा. चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि वकीलों के समय पर कोर्ट न पहुंच पाने की वजह से आज कोई प्रतिकूल आदेश नहीं दिया जाएगा, और अगर दोपहर तक हालात नहीं सुधरे तो वे खुद इसमें दखल देंगे.
