'गौमाता को मिले राष्ट्र माता का दर्जा'...लखनऊ में सपा का बड़ा कार्यक्रम, पूजा शुक्ला भरेंगी हुंकार
उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर गौमाता को 'राष्ट्र माता' घोषित करने की मांग जोर पकड़ती दिख रही है. इस मुद्दे को लेकर
उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर गौमाता को 'राष्ट्र माता' घोषित करने की मांग जोर पकड़ती दिख रही है. इस मुद्दे को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) लखनऊ में बड़ा कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है.
पार्टी की नेत्री और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी पूजा शुक्ला के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में गौमाता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग उठाई जाएगी.
यह कार्यक्रम राजधानी लखनऊ के आशियाना स्थित कांशीराम स्थल पर आयोजित होगा. सपा का कहना है कि यह केवल एक सांकेतिक कार्यक्रम नहीं होगा, बल्कि
इसके जरिए इस मांग को लेकर व्यापक जनसमर्थन जुटाने और आगे अभियान चलाने की रणनीति बनाई जाएगी.
