टूर पैकेज के साथ मिला सोने का मिशन,जेब में छिपा 1.13 करोड़ का गोल्ड
अबू धाबी से अहमदाबाद पहुंचे यात्रियों की जेबों में छिपाकर लाया जा रहा 1.13 करोड़ रुपये से अधिक का 24 कैरेट सोना कस्टम्स ने जब्त
अबू धाबी से अहमदाबाद पहुंचे यात्रियों की जेबों में छिपाकर लाया जा रहा 1.13 करोड़ रुपये से अधिक का 24 कैरेट सोना कस्टम्स ने जब्त कर लिया. जांच में सामने आया कि एक टूर ऑपरेटर ने अपने क्लाइंट यात्रियों को 'कैरियर' बनाकर सोने की तस्करी की योजना बनाई थी. कस्टम्स ने टूर ऑपरेटर को गिरफ्तार कर पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है.
