पहलगाम अटैक के एक साल बाद फिर टारगेट किलिंग, क्यों चिंता की बात?
पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के करीब एक साल बाद कश्मीर घाटी में आतंकियों ने फिर हमला किया है. बुधवार को दक्षिण कश्मीर
पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के करीब एक साल बाद कश्मीर घाटी में आतंकियों ने फिर हमला किया है. बुधवार को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में अमरनाथ यात्रा ड्यूटी पर तैनात जम्मू-कश्मीर पुलिस के हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी की आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. भारत ने पहलगाम हमले के जवाब में ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान को बड़ी चोट दी थी. साथ ही भारत ने चेतावनी दी थी कि अब भारत में आतंकी हमला होता है तो उसे "एक्ट ऑफ वॉर" माना जाएगा.
