टूर पैकेज के साथ मिला 'सोने का मिशन',यात्रियों की जेब में छिपा था 1.13 करोड़ का गोल्ड
अबू धाबी से लौटे यात्रियों की जेब में 24 कैरेट सोने की चेन, पेंडेंट और मनके छिपे थे. जैसे ही कस्टम्स अधिकारियों ने तलाशी शुरू
अबू धाबी से लौटे यात्रियों की जेब में 24 कैरेट सोने की चेन, पेंडेंट और मनके छिपे थे. जैसे ही कस्टम्स अधिकारियों ने तलाशी शुरू की, एक-एक कर जेबों से करोड़ों रुपये का सोना निकलने लगा. जांच आगे बढ़ी तो पता चला कि इसके पीछे एक टूर ऑपरेटर की ऐसी चाल थी, जिसने अपने ही क्लाइंट्स को 'कैरियर' बनाकर भारत में सोना पहुंचाने की कथित योजना बनाई थी. हालांकि उसकी यह पूरी योजना अहमदाबाद एयरपोर्ट पर ही धरी रह गई.
