एयरपोर्ट जाते वक्त एयरलाइन की केबिन क्रू मेंबर से रेप, ऑफिस कैब ड्राइवर ने दिया वारदात को अंजाम
हैदराबाद में एक निजी एयरलाइन की 37 वर्षीय केबिन क्रू सदस्य के साथ कथित रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है. महिला ड्यूटी के लिए
हैदराबाद में एक निजी एयरलाइन की 37 वर्षीय केबिन क्रू सदस्य के साथ कथित रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है. महिला ड्यूटी के लिए राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (RGIA) जा रही थी, तभी एयरलाइन की ओर से उपलब्ध कराई गई ऑफिस कैब के ड्राइवर ने कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया. घटना के बाद पीड़िता सीधे पुलिस के पास पहुंची और शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है.
