Parliament Monsoon Session LIVE: मानसून सत्र का आज चौथा दिन, संसद के मकर द्वार पर प्रदर्शन करेंगे NDA के सांसद
11:04 AM, 23-Jul-2026 लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित, राज्यसभा में हंगामा जारी संसद के मानसून सत्र के चौथे दिन भी विपक्ष के हंगामे
11:04 AM, 23-Jul-2026 लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित, राज्यसभा में हंगामा जारी संसद के मानसून सत्र के चौथे दिन भी विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। राज्यसभा में हंगामा जारी है। संसद के मानसून सत्र के चौथे दिन भी विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। राज्यसभा में हंगामा जारी है। 11:02 AM, 23-Jul-2026 कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने दल-बदल विरोधी कानून पर चर्चा की मांग कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने राज्यसभा में कामकाज स्थगित करने का नोटिस दिया है। उन्होंने सदन में दल-बदल विरोधी कानून पर विस्तार से चर्चा कराने की मांग की है।
Congress MP Manish Tewari has submitted a Suspension of Business notice in the Rajya Sabha, seeking a detailed discussion on the Anti-Defection Law. pic.twitter.com/lAfHZSPjwy — ANI (@ANI) July 23, 2026 कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने राज्यसभा में कामकाज स्थगित करने का नोटिस दिया है। उन्होंने सदन में दल-बदल विरोधी कानून पर विस्तार से चर्चा कराने की मांग की है। 10:51 AM, 23-Jul-2026 कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने नोटिस दिया, पेपर लीक के मुद्दे पर चर्चा की मांग कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने गुरुवार को राज्यसभा में नियम 267 के तहत नोटिस दिया। उन्होंने नीट पेपर लीक, प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस कार्रवाई और शिक्षा व्यवस्था में सुधार पर तत्काल चर्चा की मांग की। सुरजेवाला ने अपने नोटिस में कहा कि परीक्षा प्रणाली में गंभीर संकट को देखते हुए सदन के अन्य काम रोककर इस मुद्दे पर चर्चा कराई जाए।
उन्होंने कहा कि नीट-यूजी 2026 रद्द होने, 22 लाख से ज्यादा छात्रों के प्रभावित होने और कई भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक के आरोपों ने परीक्षा व्यवस्था की कमियों को उजागर किया है। कांग्रेस सांसद ने सीबीएसई की डिजिटल माध्यम से उत्तर-पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की व्यवस्था में खामियों, छात्रों की परेशानियों और प्रदर्शन कर रहे छात्रों व अभिभावकों पर पुलिस कार्रवाई का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रणाली में भरोसा बनाए रखने के लिए पारदर्शिता और सुधारों पर तुरंत चर्चा जरूरी है। कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने गुरुवार को राज्यसभा में नियम 267 के तहत नोटिस दिया। उन्होंने नीट पेपर लीक, प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस कार्रवाई और शिक्षा व्यवस्था में सुधार पर तत्काल चर्चा की मांग की।सुरजेवाला ने अपने नोटिस में कहा कि परीक्षा प्रणाली में गंभीर संकट को देखते हुए सदन के अन्य काम रोककर इस मुद्दे पर चर्चा कराई जाए।
उन्होंने कहा कि नीट-यूजी 2026 रद्द होने, 22 लाख से ज्यादा छात्रों के प्रभावित होने और कई भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक के आरोपों ने परीक्षा व्यवस्था की कमियों को उजागर किया है।कांग्रेस सांसद ने सीबीएसई की डिजिटल माध्यम से उत्तर-पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की व्यवस्था में खामियों, छात्रों की परेशानियों और प्रदर्शन कर रहे छात्रों व अभिभावकों पर पुलिस कार्रवाई का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रणाली में भरोसा बनाए रखने के लिए पारदर्शिता और सुधारों पर तुरंत चर्चा जरूरी है।
