राम मंदिर में अब सिर्फ स्टेट बैंक का स्टाफ करेगा चढ़ावे की गिनती
राम मंदिर में कथित दान चोरी का मामला सामने आने के बाद ट्रस्ट ने पूरे चढ़ावा प्रबंधन सिस्टम में बड़ा बदलाव कर दिया है. दान
राम मंदिर में कथित दान चोरी का मामला सामने आने के बाद ट्रस्ट ने पूरे चढ़ावा प्रबंधन सिस्टम में बड़ा बदलाव कर दिया है. दान की गिनती करने वाले सभी 36 कर्मचारियों को हटा दिया गया है. उनकी जगह अब स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के नियमित कर्मचारी तैनात किए गए हैं. दान चोरी के मामले में जिन आठ आरोपियों की गिरफ्तारी हुई थी, वे इन 36 कर्मचारियों में शामिल नहीं थे.
