फ्रांस की पर्यावरण मंत्री का इस्तीफा, घातक कीटनाशक बिल पर विवाद
फ्रांस की पर्यावरण मंत्री मोनिक बारबुट ने एक विवादास्पद कृषि विधेयक के विरोध में अपने पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया है. यह विधेयक
फ्रांस की पर्यावरण मंत्री मोनिक बारबुट ने एक विवादास्पद कृषि विधेयक के विरोध में अपने पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया है. यह विधेयक उन प्रतिबंधित कीटनाशकों के उपयोग में अस्थायी छूट देता है, जिन्हें वैज्ञानिकों ने मधुमक्खियों के लिए हानिकारक बताया है. उन्होंने कहा कि सरकार ने इस मुद्दे पर चर्चा नहीं की, ये बिल पर्यावरण के लिए बड़ा झटका है.
