'लाखों युवाओं का भविष्य तो बर्बाद हो गया', पेपर लीक मामले पीएम के फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर बोले राम गोपाल
सपा के राज्यसभा सांसद राम गोपाल यादव ने एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक के आमरण अनशन खत्म करने की शर्तों और पीएम मोदी के इस मामले के
सपा के राज्यसभा सांसद राम गोपाल यादव ने एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक के आमरण अनशन खत्म करने की शर्तों और पीएम मोदी के इस मामले के लिए फस्ट ट्रैक कोर्ट बनाने के ऐलान पर प्रतिक्रिया दी है.
उन्होंने कहा कि लाखों युवाओं का भविष्य तो बर्बाद हो गया. दरअसल, एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने वीडियो जारी कर कहा है कि यदि सरकार प्रदर्शनकारी छात्रों पर बल प्रयोग न करने और एफआईआर या कानूनी कार्रवाई न करने का लिखित भरोसा दे दे तो वह अनशन खत्म कर देंगे.
इस पर रामगोपाल यादव ने कहा कि वांगचुक की बात बिल्कुल सही है. सबकी यही मांग है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तुरंत इस्तीफा दें
और इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए.
