ड्यूटी पर जा रही थी एयर होस्टेस, रास्ते में कैब ड्राइवर ने किया रेप
हैदराबाद में एक निजी एयरलाइन की केबिन क्रू मेंबर के साथ रेप का मामला सामने आया है. महिला ड्यूटी के लिए एयरपोर्ट जा रही थी
हैदराबाद में एक निजी एयरलाइन की केबिन क्रू मेंबर के साथ रेप का मामला सामने आया है. महिला ड्यूटी के लिए एयरपोर्ट जा रही थी, तभी ऑफिस कैब का ड्राइवर तय रास्ते से गाड़ी हटाकर सुनसान इलाके में ले गया और वारदात को अंजाम दिया. शिकायत मिलते ही पुलिस ने अगले दिन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
