सोनम की शर्त, CJP की मांग, कांग्रेस का दबाव... सरकार किसे मानेगी?
NEET-UG पेपर लीक को लेकर केंद्र सरकार पर इस वक्त तीन तरफ से दबाव है. दिलचस्प बात यह है कि तीनों पक्षों की मांगें एक
NEET-UG पेपर लीक को लेकर केंद्र सरकार पर इस वक्त तीन तरफ से दबाव है. दिलचस्प बात यह है कि तीनों पक्षों की मांगें एक जैसी नहीं हैं.
एक तरफ सोनम वांगचुक हैं, जिन्होंने साफ कर दिया है कि अगर सरकार छात्रों के खिलाफ कार्रवाई न करने का भरोसा दे दे तो वह उसी दिन अपना आमरण अनशन खत्म कर देंगे.
दूसरी तरफ कॉकरोच जनता पार्टी है, जिसने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को अपनी सबसे बड़ी और गैर-समझौते वाली शर्त बना दिया है.
वहीं कांग्रेस इस पूरे विवाद को सड़क से संसद तक ले जाकर सरकार को राजनीतिक तौर पर घेरना चाहती है.
