अयोध्या में संतों का महाजुटान आज, RSS के पदाधिकारी भी होंगे शामिल
राम मंदिर में चढ़ावे को लेकर उठे विवाद के बाद अयोध्या में आज संत समाज की बड़ी बैठक होने जा रही है. मणिराम दास छावनी
राम मंदिर में चढ़ावे को लेकर उठे विवाद के बाद अयोध्या में आज संत समाज की बड़ी बैठक होने जा रही है. मणिराम दास छावनी में होने वाले इस महाजुटान में देशभर के करीब 300 संत-महंत शामिल हो सकते हैं. बैठक में राम मंदिर ट्रस्ट, श्रद्धालुओं का भरोसा, संत समाज की भूमिका और आगे की रणनीति जैसे मुद्दों पर मंथन होगा. RSS के कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी बैठक में मौजूद रह सकते हैं.
