'क्रैश हो रही ग्लोबल इकोनॉमी', कियोसाकी बोले- मैंने की थी भविष्यवाणी
एक ओर जहां मिडिल ईस्ट युद्ध के चलते ग्लोबल टेंशन चरम पर है, कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से दुनिया में महंगाई का खतरा
एक ओर जहां मिडिल ईस्ट युद्ध के चलते ग्लोबल टेंशन चरम पर है, कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से दुनिया में महंगाई का खतरा बढ़ रहा है, शेयर बाजारों में उथल-पुथल मची हुई है. इस बीच मशहूर किताब 'रिच डैड पुअर डैड' (Rich Dad Poor Dad) के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी ने एक बार फिर ग्लोबल इकोनॉमी के क्रैश होने की चेतावनी (Global Economy Crash Warning) दी है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (अब X) पर एक पोस्ट के जरिए ये वॉर्निंग दी है, जो तेजी से वायरल (Social Media Viral Post) हो रहा है.
