'आंख के बदले आंख', ट्रंप की धमकी पर भड़के ईरान के विदेश मंत्री
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से ईरान के ब्रिज और पावर प्लांट्स को निशाना बनाने की चेतावनी के बाद ईरान ने तीखी प्रतिक्रिया दी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से ईरान के ब्रिज और पावर प्लांट्स को निशाना बनाने की चेतावनी के बाद ईरान ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने साफ कहा कि अगर ईरान के बुनियादी ढांचे पर हमला हुआ तो उसका जवाब "आंख के बदले आंख" की नीति के तहत दिया जाएगा. इससे पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी दी थी कि अगर ईरान होर्मुज में शिप पर हमला करेगा तो इसके बदले तेहरान में एक पावर प्लांट या एक ब्रिज को तबाह किया जाएगा.
