Delhi: डीटीयू के प्रोफेसर पर महिला सुरक्षा गार्ड ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
शाहबाद डेयरी स्थित दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी (डीटीयू) के एक प्रोफेसर पर विश्वविद्यालय की महिला सुरक्षा गार्ड ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता
शाहबाद डेयरी स्थित दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी (डीटीयू) के एक प्रोफेसर पर विश्वविद्यालय की महिला सुरक्षा गार्ड ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर 20 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
बाहरी-उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त शोभित डी सक्सेना ने बताया कि पीड़िता डीटीयू में सुरक्षा गार्ड थी। उसने आरोप लगाया है कि आरोपी प्रोफेसर, जो विश्वविद्यालय के सुरक्षा अधिकारी भी हैं, उनका यौन शोषण कर रहे थे। कई बार नौकरी से निकालने की धमकी देकर वारदात को अंजाम दिया गया।
इसके अलावा पीड़िता को व्हाट्सएप व फेसबुक के माध्यम से अश्लील मैसेज भी भेजे गए।पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने सरकारी आवास, सुनसान सड़क और झील के पास अलग-अलग मौकों पर अश्लील हरकतें कीं और विरोध करने पर धमकी दी।
विरोध के बाद आरोपी ने उसे नौकरी से निकलवा दिया। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
