असम में बाढ़ का प्रचंड रूप, एक दिन में 10 लोगों की मौत
असम में विनाशकारी बाढ़ के कारण स्थिति बेहद गंभीर हो गई है. बुधवार को राज्य के 11 जिलों में 6.53 लाख से ज्यादा लोग बाढ़
असम में विनाशकारी बाढ़ के कारण स्थिति बेहद गंभीर हो गई है. बुधवार को राज्य के 11 जिलों में 6.53 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हुआ हैंऔर 24 घंटे के अंदर 10 लोगों की जान चली गई, जिससे मारने वालों का आंकड़ा 40 के पार पहुंच गया है.
इसी बीच मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसलिए राहत की कोई उम्मीद नहीं दिख रही है. असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) द्वारा बुधवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, राज्य के 11 जिलों में बाढ़ के कारण भारी तबाही हुई है.
मंगलवार मध्यरात्रि से लेकर 24 घंटे के अंदर बाढ़ की वजह से 10 लोगों की मौत हो गई, जिससे इस साल बाढ़ से मरने वालों का कुल आंकड़ा 41 पहुंच
गया है. इस आपदा से राज्य के शिवसागर, चराईदेव, धेमाजी, डिब्रूगढ़, गोलाघाट, होजाई, जोरहाट, कामरूप, कामरूप मेट्रोपॉलिटन, कारबी आंगलोंग और नगांव जिलों के 6.53 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं.
