बेलते समय फट गई कचौड़ी? मास्टरशेफ पंकज की इस ट्रिक से करें ठीक
कोई त्योहार हो या फिर पार्टी, लोग कचौड़ी बनाना और खाना बहुत करते हैं. आलू से लेकर दाल तक की कचौड़ी खाने में लोगों का
कोई त्योहार हो या फिर पार्टी, लोग कचौड़ी बनाना और खाना बहुत करते हैं. आलू से लेकर दाल तक की कचौड़ी खाने में लोगों का मन खुश हो जाता है. पसंद की वजह से लोग कचौड़ी बनाने का तय तो कर लेते हैं, लेकिन जब भी वो इन्हें बनाने चलते हैं तो एक समस्या अक्सर हर किसी को परेशान करती है. ये समस्या है कचौड़ी बेलते समय उसका फटना.
अगर कचौड़ी बेलते वक्त फट जाए तो ज्यादातर लोगों को यही डर रहता है कि तलते समय वो फूट जाएगी और पूरा तेल खराब हो जाएगा. ऐसे में अक्सर लोग उस कचौड़ी को अलग रख देते हैं या दोबारा बनाने लगते हैं. लेकिन मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने इसका एक बेहद आसान और काम का हैक बताया है. इस छोटी-सी ट्रिक की मदद से कचौड़ी तलते समय फूटेगी नहीं और तेल भी साफ रहेगा.
कचौड़ी फट जाए तो क्या करें? मास्टरशेफ पंकज भदौरिया कहती हैं अगर कचौड़ी बेलते समय कहीं से फट जाए तो उसे अलग रखने या दोबारा बनाने की जरूरत नहीं है. आपको ये करना होगा कि कचौड़ी की फटी हुई जगह के आटे को हल्के हाथों से वापस इकट्ठा करें. इकट्ठा करने के बाद उसे अच्छी तरह बंद कर दें, ताकि स्टफिंग बाहर न निकले. इस ट्रिक से करें ठीक जब आप कचौड़ी की फटी जगह को वापस से बंद कर दें.
तो उस जगह पर थोड़ा-सा मैदे का पतला घोल लगा दें. मैदा का घोल बनाने के लिए मैदा को थोड़ा से पानी में मिलाना है. इसकी कंसिस्टेंसी पतली नहीं होनी चाहिए. ये घोल एक तरह से फटी जगह को सील करने का काम करता है और कचौड़ी की सतह को अच्छी तरह बंद कर देता है.
