'विभाग किसी और का, जवाब किसी और मंत्री का', नड्डा की प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर अखिलेश का निशाना
पेपर लीक के मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार का पक्ष रखा और विपक्ष पर निशाना साधा. नड्डा की इस
पेपर लीक के मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार का पक्ष रखा और विपक्ष पर निशाना साधा. नड्डा की इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उन पर निशाना साधा.
अखिलेश यादव ने कहा कि युवाओं के आंदोलन के बीच सरकार ने अचानक यह प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई, लेकिन इसमें विभाग किसी और मंत्री का था और जवाब कोई और दे रहा था.
उन्होंने कहा कि यही बात साबित करती है कि सरकार युवाओं के इस गंभीर मसले को लेकर संजीदा नहीं है. अखिलेश के मुताबिक, देश के
छात्रों ने इस बातचीत को जीरो नंबर देकर पूरी तरह से खारिज कर दिया है.
