पति बना प्यार की राह का कांटा! पत्नी ने 40 हजार में करवा दी हत्या
पंजाब के गुरदासपुर जिले के बटाला में दो महीने पहले कार में मिली एक व्यक्ति की लाश का राज आखिरकार खुल गया. पुलिस के मुताबिक
पंजाब के गुरदासपुर जिले के बटाला में दो महीने पहले कार में मिली एक व्यक्ति की लाश का राज आखिरकार खुल गया. पुलिस के मुताबिक, यह सड़क हादसा नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या थी. जांच में मृतक की पत्नी पर प्रेमी के साथ मिलकर 40 हजार रुपये देकर पति की हत्या कराने का आरोप सामने आया है. पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
