फ्रांस में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी का तांडव, अनुमान से 5700 ज्यादा लोग मरे
फ्रांस में पिछले महीने पड़ी भीषण गर्मी का असर बेहद जानलेवा रहा. देश में जून के दौरान आई भीषण हीटवेव के बीच सामान्य दिनों की
फ्रांस में पिछले महीने पड़ी भीषण गर्मी का असर बेहद जानलेवा रहा. देश में जून के दौरान आई भीषण हीटवेव के बीच सामान्य दिनों की तुलना में कम से कम 5,700 अधिक लोगों की मौत हुई. फ्रांस की सार्वजनिक स्वास्थ्य एजेंसी पब्लिक हेल्थ फ्रांस ने बुधवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी. एजेंसी के मुताबिक, रिकॉर्ड तोड़ तापमान के कारण पहले लगाए गए मौतों के अनुमान से कहीं अधिक लोगों की जान गई है.
