भारी बारिश में घर के अंदर भर गया पानी? तुरंत करें ये 5 काम
Heavy Rain Waterlogging: मॉनसून की तेज बारिश जहां गर्मी से राहत देती है, वहीं कई बार बड़ी परेशानी भी साथ लेकर आती है. लगातार होने
Heavy Rain Waterlogging: मॉनसून की तेज बारिश जहां गर्मी से राहत देती है, वहीं कई बार बड़ी परेशानी भी साथ लेकर आती है. लगातार होने वाली बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव हो जाता है और देखते ही देखते बारिश का पानी घर के अंदर तक पहुंच जाता है. इससे फर्श, दीवारें, लकड़ी का फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक सामान और जरूरी घरेलू चीजें खराब होने का खतरा रहता है. इतना ही नहीं, लंबे समय तक घर में नमी रहने से सीलन, फफूंदी और बदबू जैसी समस्याएं भी पैदा हो सकती हैं.
