US: भारतीय मूल डॉक्टर को 6 महीने की जेल, मोबाइल छिपाकर बनाता था वीडियो
अमेरिका में भारतीय मूल के एक डॉक्टर को अस्पताल के कर्मचारियों के वॉशरूम में छिपकर महिलाओं के वीडियो बनाने के मामले में छह महीने की
अमेरिका में भारतीय मूल के एक डॉक्टर को अस्पताल के कर्मचारियों के वॉशरूम में छिपकर महिलाओं के वीडियो बनाने के मामले में छह महीने की जेल की सजा सुनाई गई है. अदालत ने उसे अगले 15 साल तक यौन अपराधी के तौर पर रजिस्ट्रेशन कराने का भी आदेश दिया है. इसके अलावा उसे मानसिक स्वास्थ्य और व्यवहार सुधार से जुड़ा इलाज जारी रखने के लिए कहा गया है.
