भगवा रंग में रंगा सहारनपुर, मुस्लिम कारीगरों ने तैयार की कांवड़ ड्रेस
सावन और कांवड़ यात्रा के साथ सहारनपुर के बाजारों में रौनक लौट आई है. यहां मुस्लिम कारीगर दिन-रात मेहनत कर भोले भक्तों के लिए लाखों
सावन और कांवड़ यात्रा के साथ सहारनपुर के बाजारों में रौनक लौट आई है. यहां मुस्लिम कारीगर दिन-रात मेहनत कर भोले भक्तों के लिए लाखों कांवड़ ड्रेस तैयार कर रहे हैं. कारीगरों का कहना है कि जब श्रद्धालु उनकी बनाई ड्रेस पहनकर गंगाजल लेने जाते हैं तो उन्हें गर्व और खुशी का एहसास होता है. यह शहर की गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल भी है.
