राजस्थान की ओपन जेल में पहली बार दो उम्रकैद बंदियों की हुई शादी
जोधपुर स्थित मंडोर ओपन जेल में पहली बार उम्रकैद की सजा काट रहे दो बंदी, मूलाराम और सीमा, विवाह बंधन में बंध गए. राजस्थान हाईकोर्ट
जोधपुर स्थित मंडोर ओपन जेल में पहली बार उम्रकैद की सजा काट रहे दो बंदी, मूलाराम और सीमा, विवाह बंधन में बंध गए. राजस्थान हाईकोर्ट की अनुमति के बाद ओपन जेल परिसर में यह ऐतिहासिक विवाह संपन्न हुआ. समारोह में दोनों परिवारों के 21 सदस्य शामिल हुए. इस आयोजन को जेल सुधार और पुनर्वास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.
