एक्स पर एक साथ जारी हुए दो पोस्ट, बदले सऊदी और UAE के समीकरण
पश्चिम एशिया में तनाव के बीच कई महीनों बाद सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के रिश्तों में जमी बर्फ पिघली है. 21 जुलाई 2026
पश्चिम एशिया में तनाव के बीच कई महीनों बाद सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के रिश्तों में जमी बर्फ पिघली है. 21 जुलाई 2026 की शाम 7 बजे (रियाद टाइम) सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक अनोखा और को-ऑर्डिनेटेड मैसेज सामने आया. सऊदी अरब के मीडिया मंत्री सलमान अल-दोसरी और UAE के नेशनल मीडिया अथॉरिटी के चेयरमैन अब्दुल्ला बिन मोहम्मद अल-हामेद ने लगभग एक साथ एक जैसे पोस्ट शेयर किए. इन पोस्टों ने दोनों देशों के बीच गहरे भाईचारे, साझा इतिहास और बुद्धिमान नेतृत्व की तारीफ की.
