पहले छत से फेंका, फिर दवा की ओवरडोज... तीसरी बार ली पति की जान
तेलंगाना में एक पत्नी ने अपने पति को मारने का प्लान बनाया. लेकिन पति को मारने की पहली दो कोशिश नाकाम हो गईं. लेकिन पत्नी
तेलंगाना में एक पत्नी ने अपने पति को मारने का प्लान बनाया. लेकिन पति को मारने की पहली दो कोशिश नाकाम हो गईं. लेकिन पत्नी ने ठान रखा था कि वो अपने पति को मार कर ही दम लेगी.
इसलिए अब पत्नी ने तीसरा और सटीक प्लान तैयार किया. जिसके बारे में किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था. उसने तीसरी बार ऐसी साजिश रची कि उसे कामयाबी मिल गई. उसने अपने पति को शातिराना अंदाज में मौत के घाट उतार दिया.
लेकिन इसके बाद जो कुछ हुआ, उसने हर किसी को हैरान कर दिया. तेलंगाना का निज़ामाबाद इलाका, जहां प्रशांत की हत्या का मामला अभी तक सुर्खियों में बना हुआ है. पुलिस ने इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था.
पकड़े जाने के बाद कातिल बीवी संध्या ने खुद खुलासा करते हुए बताया कि उसने कत्ल से पहले भी दो बार अपने पति को मारने की कोशिश की थी.
