UAE में भारतीयों को बड़ी राहत, फिर शुरू हुई पासपोर्ट-वीजा सेवाएं
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में रहने वाले भारतीयों के लिए बड़ी राहत की खबर है. सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम निर्देशों के बाद पासपोर्ट, वीजा और
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में रहने वाले भारतीयों के लिए बड़ी राहत की खबर है. सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम निर्देशों के बाद पासपोर्ट, वीजा और दस्तावेज सत्यापन की सेवाएं फिर से शुरू हो गई हैं. अब ये सभी सेवाएं 16 नए कांसुलर केंद्रों के जरिए दी जाएंगी. इसके लिए लोगों को पहले ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेना होगा.
