'कातिल' बेटा! गला घोटकर मां को मार डाला, गुलदार अटैक का किया ड्रामा
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक कलयुगी बेटे बहाल सिंह ने वन विभाग से 5 लाख रुपये का मुआवजा हड़पने के लिए अपनी मां
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक कलयुगी बेटे बहाल सिंह ने वन विभाग से 5 लाख रुपये का मुआवजा हड़पने के लिए अपनी मां बीरो देवी की गला दबाकर हत्या कर दी.
घटना सोमवार को उस समय हुई जब महिला अपने बेटे के साथ खेत में चारा लेने गई थी. हत्या के बाद आरोपी ने शोर मचाकर दावा किया कि उसकी मां पर गुलदार ने हमला किया है और उसने बचाने के लिए गुलदार से संघर्ष भी किया.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के शरीर पर हमले के कोई निशान नहीं मिले और मौत का कारण गला घुटना आया, जिससे इस खौफनाक साजिश का
पर्दाफाश हो गया. हीमपुर दीपा पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है.
