'स्मार्ट प्लग' से ATM हैक, मोबाइल ऐप दबाकर लाखों उड़ाता था गैंग
गाजियाबाद पुलिस ने स्मार्ट प्लग की मदद से कैश डिपॉजिट मशीन और एटीएम हैक कर नकदी उड़ाने वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह का पर्दाफाश किया है
गाजियाबाद पुलिस ने स्मार्ट प्लग की मदद से कैश डिपॉजिट मशीन और एटीएम हैक कर नकदी उड़ाने वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह का पर्दाफाश किया है. चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चार लाख रुपये, एक स्कॉर्पियो, एक सेंट्रो कार और वारदात में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए गए हैं. गिरोह कई राज्यों में इसी तरीके से वारदात करता था.
