'10 साल, 152 पेपर लीक और 0 कनविक्शन...' राहुल गांधी के इस बयान में कितनी सच्चाई?
देश में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों और बदहाल परीक्षा प्रणाली को लेकर राजनीति और आक्रोश दोनों चरम पर हैं. नेता प्रतिपक्ष
देश में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों और बदहाल परीक्षा प्रणाली को लेकर राजनीति और आक्रोश दोनों चरम पर हैं. नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्रालय के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. राहुल गांधी ने देश की शिक्षा व्यवस्था को 'गंभीर संकट' में बताते हुए दावा किया कि बीते 10 वर्षों में लगभग 152 बार पेपर लीक की घटनाएं सामने आई हैं, लेकिन दोषियों को सजा देने के मामले में सरकार का रिपोर्ट कार्ड 'शून्य' रहा है. आइए जानते हैं कि उनके इस बयान के पीछे कितनी सच्चाई है.
