बिल गेट्स और एपस्टीन की 30 मुलाकातों का खुलासा
माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स और उनकी संस्था गेट्स फाउंडेशन को लेकर एक नई रिपोर्ट सामने आई है. बाहरी कानूनी फर्म विलमरहेल (WilmerHale) की जांच
माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स और उनकी संस्था गेट्स फाउंडेशन को लेकर एक नई रिपोर्ट सामने आई है. बाहरी कानूनी फर्म विलमरहेल (WilmerHale) की जांच में खुलासा हुआ है कि बिल गेट्स और गेट्स फाउंडेशन के अधिकारियों ने दोषी यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन से 2011 से 2014 के बीच करीब 30 बार मुलाकात की थी. रिपोर्ट के मुताबिक इन बैठकों के दौरान फाउंडेशन के कुछ कर्मचारियों ने एपस्टीन के साथ जुड़ने से संस्था की साख पर पड़ने वाले असर को लेकर चिंता भी जताई थी. हालांकि जांच में किसी तरह की गैरकानूनी गतिविधि या एपस्टीन को भुगतान किए जाने का कोई सबूत नहीं मिला.
