'छात्रों को भड़काने और बदनाम करने की साजिश', CM योगी का सपा-कांग्रेस पर हमला
गोरखपुर बूथ सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. सीएम योगी ने अपने बयान में
गोरखपुर बूथ सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. सीएम योगी ने अपने बयान में पिछली सपा सरकार के दौरान लोक सेवा आयोग में हुई भर्तियों में अनियमितताओं, 86 में से 56 पद एक जाति विशेष को देने और अयोग्य व्यक्ति को टॉप कराने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि विपक्षी दल समाज को जाति के आधार पर बांटने, फेक अकाउंट्स से नफरत फैलाने और युवाओं व छात्रों को भड़काने का काम कर रहे हैं. सीएम के मुताबिक दिल्ली में संसद का घेराव भी छात्रों को बदनाम करने के लिए किया गया.
